उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पांडुनगर, कानपुर ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत देश की शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जा रहा है

कानपुर नगर। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पांडुनगर, कानपुर ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत देश की शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल पीएम इंटर्नशिप पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु जनपद के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों— पांडुनगर, घाटमपुर, कल्याणपुर, विश्व बैंक, लाल बंगला एवं बिल्हौर में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया अथवा अन्य जानकारी के लिए संबंधित संस्थानों के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button