महिला संबंधी अपराध मे थाना भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मंगलवार को दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी फैला दी है

- पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मंगलवार को दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी फैला दी है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को थाना क्षेत्र के हराहरा निवासी अनूप कुमार सिंह ने थाना भोगनीपुर पर दुर्गदासपुर निवासी शिवम यादव के विरुद्ध अपनी पुत्री के संबंध में दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।मंगलवार को चौकी प्रभारी पुखरायां जितेंद्र तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी शिवम यादव को मंडी मोड पुखरायां से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को पूंछतांछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।



