कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने बरौर में ठंड से ठिठुरते लोगों को बांटे कंबल

गरीबों के खिले चेहरे,दी दुआएं

कानपुर देहात: जनपद में शीतलहर को देखते हुए शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने अहम पहल की है।शुक्रवार को उन्होंने बरौर कस्बे में ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को कंबल वितरित किया।उन्होंने समर्थ लोगों तथा समाजसेवियों से भी इस नेक कार्य में भाग लेने की अपील की।बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है।इसी को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार ने शुक्रवार को एक सराहनीय पहल की।

उन्होंने बरौर कस्बे में गरीबों के बीच पहुंचकर ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल वितरित किए।उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।हम सभी को किसी न किसी रूप में मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।उन्होंने क्षेत्र के आर्थिक रूप से समर्थ तथा समाजसेवी संस्थाओं से इस नेक काम में आगे बढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

इस मौके पर डॉक्टर महेंद्र सिंह,राजेश्वरी कमल,मालती,निशा,रानी, गजराज,रहनुमा,शान्ति,सौरभ संखवार,अरविंद,सियाराम काका,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता,आशा देवी,वाश देव कमल,विनोद कमल,सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में युवक युवती को लेकर फरार,रिपोर्ट दर्ज

 

Related Articles

AD
Back to top button