कानपुर देहात: पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शिवली पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

- पुलिस के विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शिवली पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों को शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे कल्याणपुर चौराहे से दबोचा गया।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कानपुर नगर के मिघ्घा निवादा निवासी अमित पाल (20) और विवेक सिंह (21) के रूप में हुई है। इन दोनों पर एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई एडीजी कानपुर आलोक सिंह और डीआईजी हरिश्चंद्र के मार्गदर्शन में की गई। सीओ रसूलाबाद सौरभ वर्मा के नेतृत्व में शिवली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का यह विशेष अभियान महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



