कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मिशन शक्ति 5.0 के तहत 4 जोड़ों की टूटी गृहस्थी फिर से बसी

पति-पत्नी के बीच के विवाद सुलझाकर उन्हें दोबारा साथ रहने को राजी किया गया।

कानपुर देहात। जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संचालित अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के दूसरे चरण में रविवार को एक सुखद तस्वीर सामने आई। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के जरिए उन परिवारों को दोबारा जोड़ने का प्रयास किया गया जिनके रिश्ते आपसी मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर थे।

4 परिवारों में हुआ समझौता पति-पत्नी साथ रहने को राजी

काउंसलिंग सत्र के दौरान कुल 35 मामले मेज पर आए। ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट को दूर करने के लिए घंटों तक दोनों पक्षों की बातें सुनीं और उन्हें समझाया। कड़ी मेहनत और सकारात्मक चर्चा के बाद 4 परिवारों में आपसी सहमति बन गई। विवादों को भुलाकर चारों जोड़े एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी घर जाने को तैयार हो गए। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए अगली तारीख दी गई है।

बिखरे रिश्तों को एक सूत्र में बांधने की कोशिश

‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से पहले सुलह-समझौते के जरिए घर टूटने से बचाना है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने इस पहल को सामाजिक स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों के कारण बच्चों और परिवार का भविष्य अंधकार में न जाए इसके लिए पुलिस और समाज के प्रबुद्ध जन मिलकर रिश्तों को सहेजने का काम कर रहे हैं।

इन अधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में थानाध्यक्ष सुषमा और महिला उपनिरीक्षक ज्योति देवी की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही महिला सहायता प्रकोष्ठ से मुख्य आरक्षी जयमाला आरक्षी दीपिका शर्मा रंजना सोनकर शिवम पाण्डेय और पिंकी देवी ने सक्रिय सहयोग दिया। प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य कंचन मिश्रा और श्रीराम प्रकाश के परामर्श ने भी टूटे रिश्तों को जोड़ने में अहम योगदान दिया।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: संदलपुर विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया वार्षिकोत्सव

Related Articles

AD
Back to top button