कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंडलायुक्त राजशेखर ने अकबरपुर इंटर कॉलेज से निकाली तिरंगा रैली  को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कानपुर मंडल मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अकबरपुर इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उक्त तिरंगा रैली अकबरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अकबरपुर इंटर कॉलेज में समाप्त हुई.

Story Highlights
  • मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धजनों को बांधे रक्षा सूत्र, किया सम्मानित
कानपुर देहात,अमन यात्रा :  कानपुर मंडल मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अकबरपुर इंटर कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उक्त तिरंगा रैली अकबरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अकबरपुर इंटर कॉलेज में समाप्त हुई, इस मौके पर मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने तिरंगा झंडा लेकर पैदल भ्रमण किया ।
dm5 3
तिरंगा रैली में अकबरपुर इंटर कॉलेज के भारी संख्या में बच्चे आदि लोग सम्मिलित हुए । इस अवसर पर मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने 75 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों जिसमें वागेश चंद्र, गिरजा दत्त त्रिपाठी, कृष्ण ओमर, जगदीश अग्निहोत्री, महेश मिश्रा,  पीर अली हाजी जी आदि को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सम्मानित।
dm2 2
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष इस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं सभी लोग 11 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं, इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग करें तथा इस आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करें।
dm4 1
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अकबरपुर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य भारत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर आदि अधिकारीगण एवं भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button