कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा पुलिस का सराहनीय कार्य, गेमिंग ऐप के नाम पर हुई ₹48,089 की साइबर ठगी के पैसे कराए वापस

पीड़ित विकास कुमार गुप्ता के खाते में वापस आई पूरी रकम, त्वरित कार्रवाई पर जताया पुलिस का आभार

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराधों पर नकेल कसने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन गेमिंग ऐप में भारी लाभ का झांसा देकर एक युवक से ठगे गए ₹48,089 की पूरी धनराशि पुलिस ने सुरक्षित रिकवर कराकर पीड़ित के बैंक खाते में वापस भेजवा दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अरिमल न्याई (थाना रूरा) निवासी विकास कुमार गुप्ता पुत्र स्व. दिनेश चंद्र गुप्ता के साथ अज्ञात साइबर ठग ने गेमिंग ऐप के जरिए 48,089 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने 21 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर और साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने त्वरित जांच शुरू की। पुलिस की कुशल कार्यप्रणाली के चलते 25 जुलाई को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि सफलता पूर्वक वापस आ गई। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने रूरा पुलिस टीम का सहृदय धन्यवाद किया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, एंड्रॉयड मोबाइल, सट्टा पर्ची और नकदी बरामद


Related Articles

AD
Back to top button