कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय ओमकारेश्वर महोत्सव का भव्य आयोजन

दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय ओमकारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रितेश गुप्ता श्याम बाबू गुप्ता की अगवाई में किया गया. जिसमें कानपुर से आए आचार्यों के द्वारा विधि विधान से हवन पूजन किया गया शुक्रवार को शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें मौजूद भक्तों ने जयकारे लगाए।

पुखरायां,अमन यात्रा। विकासखंड मलासा के बरौर कस्बा स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय ओमकारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रितेश गुप्ता श्याम बाबू गुप्ता की अगवाई में किया गया. जिसमें कानपुर से आए आचार्यों के द्वारा विधि विधान से हवन पूजन किया गया शुक्रवार को शोभा यात्रा भी निकाली गई जिसमें मौजूद भक्तों ने जयकारे लगाए। बरौर कस्बा स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में कस्बे के ही रितेश गुप्ता श्याम बाबू गुप्ता के द्वारा ओमकारेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया गया जिसमें उनके द्वारा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन गणेश पार्वती नंदी जी के साथ और वैदियों के साथ हवन धानिया धिवास जलाधिवास इत्यादि कार्यक्रम आचार्य उमेश दत्त शुक्ला के द्वारा संपन्न कराए गए और वही शुक्रवार को वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य उमेश दत्त शुक्ला के द्वारा गांव में शोभायात्रा निकलवाई गई.

br3

शोभा यात्रा का आरंभ भक्तों की मौजूदगी में वानेश्वर धाम मंदिर से गांव के समस्त देवी देवताओं के मंदिरों से होते हुए दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में आकर समाप्त हो गया और शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए जिसमें शनिवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा आचार्यों के द्वारा विधि विधान से संपन्न कराई जाएगी और भाई भंडारे के साथ रात्रि जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अनुराग यादव दिनेश गुप्ता दिनेश मिश्रा राजेश अवस्थी रघु यादव योगेंद्र यादव कमलेश गुप्ता अजय देवगन कर गोविंद यादव गोविंद यादव अंकित आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button