थाना मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण व जबरन धर्मांतरण मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है

कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों में शकील (उम्र 55 वर्ष) पुत्र शकूर अहमद निवासी सुभाष नगर झींझक (कानपुर देहात) और फिरोज अली (उम्र 28 वर्ष) पुत्र नाजिम अली निवासी कस्काना बजरिया (कन्नौज) शामिल हैं। दरअसल, एक वादिनी की तहरीर पर पूर्व में अभियुक्त शाहिद और आरिफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें जांच के दौरान इन दोनों अभियुक्तों के नाम भी प्रकाश में आए थे। अपर पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी श्री यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने आज सुबह करीब 10:05 बजे झींझक-मंगलपुर मार्ग बम्बा पुलिया मजार के पास से दोनों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह और रिक्रूट आरक्षी रघुराज की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए इन अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



