उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विदेशी महिला सैलजिया का कानपुर में भैरों घाट में हुआ अंतिम संस्कार

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार को एक ब्राजीलियन महिला सैलानी सैलजिया की रास्ते में तबियत बिगड़ जाने के चलते मौत

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार को एक ब्राजीलियन महिला सैलानी सैलजिया की रास्ते में तबियत बिगड़ जाने के चलते मौत हो गई।महिला सैलजिया अपने दो अन्य साथियों के साथ टैक्सी से मथुरा से पश्चिम बंगाल जा रही थी।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी पेट्रोल पंप के पास सैलजिया की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।महिला के साथ मौजूद साथियों ने घटना की सूचना विदेश में परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सैलजिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम जीतेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button