अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है

- गजनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
गजनेर।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर यमुना प्रसाद के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के कुशल निर्देशन में की गई है।गिरफ्तार वारंटियों की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के हिम्मापुरवा निवासी शशिकांत उर्फ नन्हू,तरौंदा निवासी शिवनायक,लोहारी निवासी पूरन सिंह तथा हिम्मापुरवा निवासी अमित के रूप में हुई है।सभी आरोपी विभिन्न मुकदमों में वांछित थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाबजूद लगातार फरार चल रहे थे।पुलिस टीम इनकी तलाश में जुटी हुई थी।सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि विधिक कार्यवाही के पश्चात सभी को न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार यह अभियान जारी रहेगा।



