कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दिलीप कुमार बिंद अब होंगे थाना प्रभारी गजनेर

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मंगलवार को अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

Story Highlights
  • अजय पाठक को सौंपी गई राजपुर थाने की कमान
  • देवनारायण द्विवेदी होंगे रूरा थानाध्यक्ष
  • महेश कुमार को सौंपी गई सिकंदरा थाने की कमान

ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मंगलवार को अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य हेतु एक बार पुनः अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया।बीते कुछ माह से गजनेर थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक महेश कुमार को सिकंदरा थाने की कमान सौंपी गई है।वहीं सिकंदरा थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद को गजनेर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।प्रभारी निरीक्षक रूरा अजय पाठक को राजपुर थाने का प्रभार सौंपा गया है।

वही राजपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा को प्रभारी वीआईपी सेल नियुक्त किया गया है तथा रूरा थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात उप निरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को थानाध्यक्ष रूरा नियुक्त किया गया है।समस्त निरीक्षक,उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

P

 

Related Articles

AD
Back to top button