कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात का जलवा, पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान

जिले के 16 थानों ने भी राज्य स्तर पर लहराया परचम, समयबद्ध जनसुनवाई में कायम किया कीर्तिमान

कानपुर देहात: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण करने में जनपद कानपुर देहात पुलिस ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जुलाई 2026 की जारी हुई मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात पुलिस ने उत्तर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन की पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ के कुशल निर्देशन तथा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद के मार्गदर्शन में मिली है। जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत का पुलिस टीम द्वारा निष्पक्ष और तय समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया गया, जिसके चलते जनपद को यह शीर्ष स्थान मिला है।

जिले के लिए सबसे खास बात यह रही कि कानपुर देहात के कुल 17 थानों में से 16 थानों ने थानावार रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इनमें थाना अकबरपुर, रुरा, रनियां, गजनेर, महिला थाना, भोगनीपुर, सट्टी, देवराहट, डेरापुर, मंगलपुर, बरौर, सिकन्दरा, राजपुर, अमराहट, रसूलाबाद और शिवली शामिल हैं। इस उपलब्धि से जिले के पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।


ये भी पढे-  जिलाधिकारी के निर्देशन एवं सीडीओ सौम्या के विशेष प्रयासों से जनपद कई क्षेत्रों में रहा अव्वल


Related Articles

AD
Back to top button