कानपुर : अवैध तमंचे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, बिल्हौर पुलिस को मिली सफलता
अभियुक्त सरताज उर्फ भोंदा के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 100 रुपये बरामद

कानपुर नगर: कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आज बिल्हौर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। बिल्हौर पुलिस ने ग्राम चौखंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर अभियुक्त सरताज उर्फ भोंदा (पुत्र फारुख उर्फ फारुक, निवासी इंद्रानगर कस्बा, बिल्हौर, उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 315 बोर का नाजायज तमंचा, एक अदद ज़िंदा कारतूस, और 100 रुपये बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना बिल्हौर में मु०अ०सं० 453/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना क्षेत्र की आम जनता ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।



