कानपुर देहात में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात में बीते मंगलवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई थी।मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है

- पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में बीते मंगलवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई थी।मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नारखास गांव निवासी रामचंद्र शर्मा ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की शाम करीब 6.15 बजे उनका दामाद थाना सिकंदरा क्षेत्र के सिल्हौला निवासी छोटेलाल उम्र करीब 28 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से कानपुर से अपनी ससुराल नारखास आ रहे थे।तभी मिंडाकुआं पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके दामाद की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते उनकी मौके पर मौत हो गई।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।चालक की तलाश कराई जा रही है।



