उन्नाव

Unnao Murder: खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा युवक तो पुलिस के उड़े होश, बोला-मैंने फौजी काे काट डाला

उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुर खरही में मामूली विवाद के बाद युवक ने रिटायर्ड फौजी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर घटना को अंजाम देने की वजह भी बयां की है।

उन्नाव, अमन यात्रा। बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम थरि के मजरे रामपुर खरही में रहने वाला युवक रविवार की सुबह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। उसने पुलिस से कहा कि मैंने गांव में फौजी का काट डाला है। आनन फानन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और गांव पहुंचकर छानबीन की। युवक ने गांव में रहने वाले 55 वर्षीय रिटायर फौजी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके लहूलुहान कर दिया था और सुमेरपुर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कहासुनी के बीच कुल्हाड़ी से किया वार

रामपुर खरही निवासी 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी गिरिजेश लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम नौकरी करते थे। बीते करीब एक माह से वह गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह का उनसे विवाद हुआ था। काफी कहासुनी के बीच अचानक शुभम को गुस्सा आ गया और उसने कुल्हाड़ी उठाकर गिरिजेश की गर्दन पर वार करके लहूलुहान कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उन्हें एंबुलेंस से सुमेरपुर पीएचसी ले गए। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते उनकी मौत हो गई।

घर महिलाओं पर गलत नजर रखता था फौजी

इस बीच जानकारी होते ही आरोपित युवक खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद थाने पहुंच गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। उसने रिटायर्ड फौजी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। उसने बताया कि गिरिजेश उसके घर की महिला पर गलत नजर रखता था। इसका उसने कई बार विरोध किया था लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। स्वजन के अनुसार गिरिजेश की हत्या के बाद पत्नी उर्मिला देवी व चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

AD
Back to top button