कानपुर

UP Board Exmas 2021: ये टिप्स केमेस्ट्री में दिलाएंगे बेहतर अंक, पढ़िए – क्या है

यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को रसायन विज्ञान के पेपर में अधिक से अधिक अंक हासिल करने के लिए कई सवाल पूछे। इसमें बीएनएसडी इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष भूरि सिंह ने जवाब दिए।

कानपुर, अमन यात्रा ।  अंग्रेजी व गणित की तरह ही यूपी बोर्ड के छात्रों को रसायन विज्ञान विषय भी कठिन लगता है। रसायन विज्ञान में छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी अभिक्रियाओं को तैयार करने में होती है। अधिकतर इसे समझने के बजाय रटना चाहते हैं। हालांकि शिक्षकों का कहना है, अभिक्रियाओं को लिखकर याद करना सबसे बेहतर होता है। बुधवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं ने बीएनएसडी इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष भूरि सिंह से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। प्रस्तुत हैं पूछे गए सवाल व उनके जवाब।

  • अभिक्रियाओं को तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? दिशा पाठक, कक्षा-12

– देखिए, अभिक्रियाएं सभी जरूरी हैं। इसलिए इन्हें अधिक से अधिक लिखकर याद करें। पेपर में जो प्रश्न आते हैं, उन्हें सबसे पहले हल करें।

  • गैसों को किस प्रकार लिखा जाता है? अभिषेक, कक्षा-12

– गैसों को लिखने के लिए इन छह प्रकार का क्रमबद्ध तरीके से ध्यान रखें। आवश्यक रासायनिक पदार्थ, रासायनिक समीकरण, उपकरण, बनाने की विधि, शोधन और रासायनिक गुण।

  • जैव अणु अध्याय से कौन से टॉपिक महत्वपूर्ण हैं? प्राची गुप्ता

– जैव अणु में कार्बोहाइड्रेट््स, प्रोटीन, डीएनए, आरएनए व ग्लूकोज को पढऩा बेहतर होगा।

  •  कौन-कौन से अध्याय महत्वपूर्ण हैं, जिन्हें पढऩा चाहिए? प्रीति गुप्ता,

– वैसे तो सभी अध्याय महत्वपूर्ण हैं। हालांकि आप ठोस अवस्था, अभिक्रिया वेग, पी-ब्लॉक तत्व को जरूर पढ़ें।

  • इलेक्ट्रो केमिस्ट्री की तैयारी कैसे करें? मंतिशा परवीन, कक्षा-12

– इसके लिए इलेक्ट्रो केमिस्ट्री की सीरीज तैयार करें।

  • रसायन विज्ञान के पेपर में अधिक अंक कैसे आ सकते हैं? भावना श्रीवास्तव, कक्षा-12

– रसायन विज्ञान के पेपर में अधिक अंक लाने के लिए अभिक्रियाओं को याद करें। इसके अलावा चित्रों व न्यूमेरिकल्स का अभ्यास करें।

  •  ऑनलाइन पढ़ाई के चलते ठीक से तैयारी नहीं कर पाए, अब रिवीजन कैसे करें? प्रज्ञा त्रिवेदी, कक्षा-12

– रिवीजन के लिए पिछले वर्षों के पेपर हल करिए। जो पाठ्यक्रम है, उससे अपने नोट््स बनाइए फिर पढि़ए।

  • परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें? तनु निगम, कक्षा-12

– परीक्षा के लिए कुल 14 अध्याय हैं, जिन्हें पढऩा है। जो 30 फीसद पाठ्यक्रम घट गया है, उसे बिल्कुल न पढ़ें।

  • अकार्बनिक रसायन में न्यूमेरिकल्स हल करना कठिन लगता है? हेमंत मिश्रा, कक्षा-12

– परेशान बिल्कुल न हों। अकार्बनिक रसायन में न्यूमेरिकल्स का भाग बहुत कम है। बेहतर होगा कि न्यूमेरिकल्स के साथ थ्योरी को पढ़ें।

Related Articles

AD
Back to top button