कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विकसित भारत संकल्प यात्रा रायपुर में विधान परिषद सदस्य  अरुण पाठक हुए शामिल             

विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में बुधवार को विकास खंड सरवन खेड़ा के रायपुर में यात्रा पहुंची। जहां आयोजित जन चौपाल में सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक ने शिरकत की।

सरवनखेड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में बुधवार को विकास खंड सरवन खेड़ा के रायपुर में यात्रा पहुंची। जहां आयोजित जन चौपाल में सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब से देश का नेतृत्व मोदी जी के हाथों में आया है, तब से लगातार गांव, गरीब, महिला, युवाओ, के हितो की रच्छा के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। देश के प्रधान सेवक जब से मोदी जी बने है तब से दिवा स्वप्न दिखने वाला धारा 370,35A जैसा कानून, भगवान राम का भव्य मंदिर भी बन कर तैयार हो गया है।

वही केंद्र व प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों के चलते जहा विकास रफ्तार तेजी से बरी है, तो वही गरीबी की दर में गिरावट आई है। जन चौपाल को पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल ने भी संबोधित किया। जन चौपाल में योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, धात्री महिलाओं के गोद भराई के साथ, नैनो ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा संजय सिंह ने किया। इस दौरान  वहा प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष  सुनील शर्मा, ग्राम प्रधान बाबू सिंह चंदेल, पूर्व प्रधान महेश तिवारी, शिरोमणि सिंह, अंकित परमार, अनिल सिंह के अलावा जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, नायब तहसीलदार सहित तमाम विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button