कानपुर देहात: जिलाधिकारी कार्यालय पर दिनभर डटी रही आशा एवं संगिनी कार्य कर्ता
जिलाधिकारी के ज्ञापन न लेने पर नाराजगी, 22 दिसंबर को फिर होगा घेराव।

रामसेवक वर्मा, माती (कानपुर देहात) l जनपद में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के बीच आज गुरुवार को हजारों आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की I जिला अधिकारी को ज्ञापन देने की जिद्द पर दिनभर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डटी रही परंतु जिलाधिकारी कपिल सिंह कार्यालय में होते हुए भी ज्ञापन लेने उनके बीच निकालकर नहीं आए और शाम को बिना ज्ञापन लिए ही कार्यालय से बाहर निकल गए l इसलिए आशा एवं संगिनी कार्यकर्ता बिना ज्ञापन दिए ही वापस चली गई और 22 दिसंबर सोमवार को फिर से जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया l
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में आज गुरुवार को हजारों आशा व संगिनी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंची और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया तथा नारेबाजी की I जिलाधिकारी से अपनी समस्या सुनने के लिए आग्रह करती रही परंतु जिलाधिकारी स्वयं निकलकर बाहर नहीं आए I यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा, जिला अध्यक्ष ममता अवस्थी, मीना सचान, मंजू कटियार, छुन्नी गुप्ता , सुनीता देवी, बीना सचान आदि ने बताया की वर्ष 2025 का कई माह का आधार प्रोत्साहन राशि, राज वित्त प्रतिपूर्ति राशि,आभा कार्ड ,पल्स पोलियो एवं फाइलेरिया जैसे अभियानों में किए गए योगदान का भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है l उन्होंने तत्काल इसके भुगतान की मांग उठाई हैl
उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में सिर्फ 75 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है जो अनैतिक हैl इसकी जगह ₹500 प्रति दिन का भुगतान किया जाए I इसके अलावा उन्होंने अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि 50 लाख रुपए का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के साथ-साथ न्यूनतम वेतन आशा कर्मियों को 21000 रुपए एवं संगिनी को 28000 रुपए किए जाने की मांग उठाई हैl उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक स्वास्थ्य सेवा कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा I
इस मौके पर संजू,सुमन, पूनम , सफीना, उर्मिला, उषा , रानी, उर्मिला, अनीता, कस्तूरी देवी, किरन, लक्ष्मी, संध्या, माधुरी शुक्ला, सीमा, विमला, श्वेता, रजनी, उमा, मीनाक्षी, रेखा, जय देवी, पिंकी, मधु , अनीता, रीना, आशा, रश्मि , कीर्ति, वंदना, राजकुमारी, विनीता, राम सखी आदि आशा कार्यकर्ता एवं संगिनी मौजूद रहे I



