झांसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अंतर्राज्यीय तस्कर 3 कुंतल से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ रुपये

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, झाँसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

झाँसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, झाँसी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना बबीना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से 25 अप्रैल 2025 को यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झाँसी-ललितपुर हाईवे पर गोविन्दिम ढाबा के पास खड़े एक दस चक्का ट्रक (PB 13 AB 3517) को घेरा। तलाशी के दौरान, ट्रक में लदे काजू के छिलकों के नीचे, विशेष रूप से बनाए गए पटरों के भीतर 300 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 311.437 किलोग्राम आंका गया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

इस संबंध में ट्रक चालक विनोद कुमार पुत्र राम नक्षत्र प्रसाद, निवासी देवरिया (वर्तमान में लुधियाना) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा के सोनपुरा से लाकर लुधियाना में बेचने जा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह अपने साथी पंडित, निवासी लुधियाना, के साथ मिलकर इसी ट्रक से गांजे की तस्करी करता है, लेकिन इस बार पंडित किसी काम के चलते उसके साथ नहीं था। विनोद ने खुलासा किया कि ट्रक में गांजा छुपाने के लिए विशेष ढांचा ओडिशा में ही बनवाया गया था।

 

पुलिस ने अभियुक्त विनोद कुमार के खिलाफ थाना बबीना में मुकदमा संख्या 098/2025, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बड़ी बरामदगी से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार हुआ है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button