उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सेंगुर नदी में डूबकर युवक की मौत बना रहस्य

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास बीते 28 जून की शाम सेंगुर नदी में डूबकर एक युवक की मौत के मामले में घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव के पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास बीते 28 जून की शाम सेंगुर नदी में डूबकर एक युवक की मौत के मामले में घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव के पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द शव की शिनाख्त कर ली जाएगी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीते 28 जून की शाम करीब 6.30 बजे एक युवक ने अचानक मावर गांव के पास स्थित सेंगुर नदी में छलांग लगा दी थी।जिसके चलते युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई थी।कुछ देर बाद आसपास के चरवाहों ने नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कोतवाली भोगनीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु पुलिस के भरकस प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी हाउस भेज दिया और शव के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई।पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष,रंग सांवला और चेहरे पर हल्की दाढ़ी सेट है।मृतक ने ब्राऊन कलर का पैंट,काली छींटदार शर्ट और लाल रंग की सैंडो बनियान पहन रखी थी और गले में पीतल का ताबीज पहने है।घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।युवक ने किन कारणों से नदी में छलांग लगाई यह गुत्थी शव की पहचान होने के बाद ही सुलझ पाएगी।फिलहाल पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।इस संबंध में चौकी प्रभारी देवीपुर यतेंद्र कुमार का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।जल्द शिनाख्त कर ली जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button