कानपुर देहात: रसूलाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मामला 23 जुलाई 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने रसूलाबाद थाने में तहरीर दी थी।

कानपुर देहात: जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसूलाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला 23 जुलाई 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने रसूलाबाद थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम गहलू निवासी 20 वर्षीय सोनू राठौर उर्फ मोनू राठौर पुत्र राम किशोर राठौर ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
रामचंद्र आढ़त के पास से हुई गिरफ्तारी
रसूलाबाद थाना पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू राठौर उर्फ मोनू राठौर को रामचंद्र आढ़त के पास, गहलू रोड से धर दबोचा। पुलिस टीम आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
व0उ0नि0 राम सिंह, हे0का0 शैलेन्द्र सिंह, हे0का0 राजीव कुमार।



