कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से युवक की उपचार के दौरान मौत

सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी बम्बा के पास बुधवार देर शाम एक 28 वर्षीय युवक की किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी बम्बा के पास बुधवार देर शाम एक 28 वर्षीय युवक की किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दिबैर का मजरा रामपुर डडी निवासी कल्लू पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 28 वर्ष मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था।

बुधवार देर शाम रोज की भांति वह मजदूरी कर पैदल घर वापस जा रहा था कि उसी समय थाना क्षेत्र के कथरी बंबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए राजपुर सीएचसी भेजा। जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी आशा का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button