जालौन

अधेड़ ने की युवती से छेड़खानी, विरोध किया तो की मारपीट

उक्त संदर्भ में महिला चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच की उचित कार्रवाई करेगी।

जालौन उरई। अकेली युवती के घर में घुसकर कामांध अधेड़ ने युवती के साथ छेड़खानी कर दीं विरोध करने पर गाली, गलौज करते हुए मारपीट भी कर दी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने महिला चौकी प्रभारी नीलम सिंह को बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह परिजनों के साथ घर में ही रहती है। मंगलवार की सुबह परिजन खेत पर काम के लिए गए थे। घर में वह अकेली थी। तभी वहां गांव का ही अधेड़ अतर सिंह घर में उसे अकेला देखकर जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो गाली, गलौज शुरू कर दी।

मना करने पर मारपीट भी कर दी। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों को आता देख वह शिकायत करने पर धमकी देकर भाग गया। उक्त संदर्भ में महिला चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच की उचित कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button