कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अनुसूचित वर्ग को सभी दलों ने छला है लेकिन भाजपा ने उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है : राकेश सचान 

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात 28 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज साकेत नगर कानपुर में अनुसूचित मोर्चा की कानपुर बुंदेलखंड रैली होगी। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे इस रैली में कानपुर देहात से 15000 से अधिक अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे प्रत्येक विधानसभा से बूथ वाइज लक्ष्य रखा गया है इसके लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं भाजपा पार्टी कार्यालय माती में जिला पदाधिकारी के साथ बैठक हुई

Story Highlights
  • योगी आदित्यनाथ की क्षेत्रीय रैली में शामिल होंगे 15 हजार उक्त वर्ग के लोग 
  • कानपुर देहात कार्यालय पर संपन्न बैठक में बनी रणनीति

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात 28 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज साकेत नगर कानपुर में अनुसूचित मोर्चा की कानपुर बुंदेलखंड रैली होगी। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे इस रैली में कानपुर देहात से 15000 से अधिक अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे प्रत्येक विधानसभा से बूथ वाइज लक्ष्य रखा गया है इसके लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं भाजपा पार्टी कार्यालय माती में जिला पदाधिकारी के साथ बैठक हुई.

ADVERTISEMENT

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों का सबसे ज्यादा दमन किया गया अनुसूचित वर्ग की हितैसी का दावा करने वाली बसपा सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों को ठगा और छला गया भाजपा सरकार ने ही अनुसूचित वर्ग को लोगों को आगे बढ़कर उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई है इनका लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भाजपा ने दलितों के विकास के लिए अभूतपूर्व योजनाएं चलाई है जिसका लाभ दलितों को मिला है भाजपा कानपुर देहात से प्रत्येक विधानसभा से अनुसूचित वर्ग के 4000 कार्यकर्ता योगी आदित्य नाथ की रैली में शामिल होंगे।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, वंशलाल कटियार, मदन पांडेय, बबलू शुक्ला, रामजी गुप्ता, अखिलेश सोनकर, सौरभ मिश्रा, परवेश कटियार, कृष्णा गौतम, रेणुका सचान, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, प्रीतू सिंह, अवधेश कमल, तनु संखवार, सत्य प्रकाश संखवार व इस्लाम कुरैशी आदि रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button