कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 92 शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 92 शिकायतों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 92 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित दर्ज की गईं।अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय कुमार सिंह ने शिकायतों को सुनकर 02 का निस्तारण मौके पर कराया तथा शेष शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर उपजिलाधिकारी डॉ जीतेंद्र कटियार,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,एडीओ पंचायत मलासा आदित्य शुक्ला,एडीओ आईएसबी अमरौधा बलबीर प्रजापति,चिकित्साधिकारी डॉ गिरिराज,थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह,एस आई थाना बरौर रंजीत सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button