अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश
शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान राजस्व,पुलिस,विद्युत तथा अन्य मामलों संबधी कुल 76 फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे

पुखरायां।शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान राजस्व,पुलिस,विद्युत तथा अन्य मामलों संबधी कुल 76 फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्या ने शिकायतों को सुनकर चार का निस्तारण मौके पर कराया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी डॉक्टर जीतेंद्र कटियार,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



