कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के सानिध्य में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

स्कूल, कॉलेज,बाजार तथा रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला , शोहदा परेशान करता है तो डरें नहीं बल्कि तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Story Highlights
  • रेणुका सचान ने कहा कि छेड़छाड़ की शिकार महिलाएं डरें नहीं बल्कि तत्काल टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। स्कूल, कॉलेज,बाजार तथा रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला , शोहदा परेशान करता है तो डरें नहीं बल्कि तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

यह बात सोमवार को अमरौधा विकासखंड के रनियां प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के सचिव महेंद्र पाल ने महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कही।सोमवार को अमरौधा विकासखंड के रनियां स्थित प्राथमिक विद्यालय में अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान योगेश कुमार शुक्ला द्वारा की गई।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के सचिव महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अगर रास्ते आते, जाते कोई शोहदा,मनचला उन्हे परेशान करता है,तो इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।इन टोल फ्री नंबरों पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उन्हे सहायता मुहैया कराई जाएगी।वूमेन पावर लाइन के लिए 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।वहीं आपातकाल पुलिस सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्डलाइन के लिए 1098 ,एंबुलेंस सेवा के लिए 108 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।इसके अलावा थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।जहां पर महिला पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं, बालिकाएं वहां जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं।

वहीं इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने भी महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि छेड़छाड़ की शिकार महिलाएं डरें नहीं बल्कि तत्काल टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।इस मौके पर प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह,सहायक अध्यापक ब्रहमेश कुमार गुप्ता,सरमन कुमार,सरिता देवी,आंगनवाड़ी नीलम,सरोज देवी,सलोनी,अर्चना ,सुमन, ऊषा देवी,ममता ,रूबी,रीता,पूजा, संगीता,सोनी सचान,रामकुमारी,सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button