अमेरिका

अलास्का ग्लेशियर पर हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच की मौत व एक घायल

अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिका के एंकोरेज शहर के 80 किलोमीटर (50 मील) पूर्व में नाइक ग्लेशियर के क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

अलास्का, एएनआइ। अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिका के एंकोरेज शहर के 80 किलोमीटर (50 मील) पूर्व में नाइक ग्लेशियर के क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, ‘लगभग 22.00 घंटे [06:00 GMT रविवार], अलास्का स्टेट ट्रूपर्स को एक हेलीकॉप्टर के नाइक ग्लेशियर के क्षेत्र में संभावित दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। बचाव दल ने दुर्घटनास्थल पर एकमात्र जीवित व्यक्ति को पाया और चिकित्सा देखभाल के लिए व्यक्ति को पहुंचाया। हेलीकॉप्टर में पांच अन्य मृतक पाए गए।’

कहा गया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button