कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अवैध अतिक्रमण ने ली इंटरमीडियट छात्रा की जान

छात्राओं से भरा ऑटो डीसीएम से आमने सामने कि टक्कर हो गयी जिससे एक छात्रा कि मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य हालत गंभीर।

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम गाँव में के पास प्रयोगत्मक परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरा ऑटो डीसीएम से आमने सामने कि टक्कर हो गयी जिससे एक छात्रा कि मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं मोड़ पर बनी अवैध दुकाने अब तक कई जाने लील चुकी है लेकिन प्रशासन अब तक कोई कार्यवाही नहीं कि है।

गजनेर थाना क्षेत्र के नबीपुर गजनेर मार्ग में कौसम गाँव गाँव के समीप शुक्रवार को ऑटो व डिसीयम में आमने सामने कि टक्कर हो गयी जिससे ऑटो में सवार छात्राएं एक इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं देने जा रही थी ऋतू (17) पुत्री शिवकुमार यादव उर्फ़ नेता यादव कि मौके पर मौत हो गयी वहीं दीक्षा पुत्री विनोद कुमार खुशी पुत्री गुलाब सिंह, अभय कुमार पुत्र अनुजकुमार गंभीर रूप से घायल है जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं छात्रा कि मौत सुनकर अन्य छात्र भी दहल गए वहीं क्षेत्र वाशियो ने बताया मोड़ पर अवैध तरीके से दुकाने रक्खी हुई जिससे मोड़ पर कुछ दिखाई नहीं देता है इसके पहले ट्रैक्टर पलट चूका है और स्कार्पियो से दुर्घटना हुई थी जिसमें दो लोगों कि मौके पर जान चली गयी थी लेकिन आजतक न अतिक्रमण हटाया गया न कोई सुधार हुआ है।

वहीं गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया घायलों का उपचार चल रहा है अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही कि जायेगी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button