कानपुर

अवैध संबंध के शक में होता था दंपती में विवाद, पति को खुदकुशी कर देना पड़ा बेगुनाही का सुबूत

सुसाइड नोट में दो लोगों को मौत का ठहराया जिम्मेदार। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे दोनों नाम के बारे में छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के विरोध पर दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी है। बुधवार देर रात भी दंपती में बीच विवाद हुआ।

कानपुर,AMAN YATRA। अवैध संबंध के शक में होने वाली गृह कलेश से क्षुब्ध होकर एक पति ने कुछ ऐसे अपनी बेगुनाही का सुबूत दिया जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। दरअसल, नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में बर्फ दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार दो लोगों को ठहराया है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे दोनों नाम के बारे में छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के विरोध पर दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी है।

तो आए दिन होता था पति-पत्नी में विवाद- 

आवास विकास हंसपुरम निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार बारादेवी चौराहे पर बर्फ की दुकान लगाते हैं। उनके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी नौबस्ता कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि मनोज के किसी महिला से अवैध संबंध थे, इस पर पत्नी अपना विरोध प्रकट करती थी। जो कि पति-पत्नी में विवाद का कारण बनता था। बुधवार देर रात भी दोनों को बीच विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज ने रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर स्वजन ने खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव उतारा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट में जिम्मेदार ठहराए गए लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button