व्यापार मंडल के सहयोग से बाजारों में की जाएगी जीएसटी जागरूकता : डिप्टी कमिश्नर ए एल सिंह
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने भेंट की

कानपुर देहात। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने जी यस टी कार्यालय में जी यस टी के डिप्टी कमिश्नर खंड 1 ए एल सिंह से भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं एवं नव वर्ष में जनपद की सभी बाजारों में विभाग द्वारा शिविर के जरिए व्यापारी बंधुओं की विभागीय समस्याओं का निस्तारण, रजिस्ट्रेशन के विषय में विस्तृत जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन से लाभ, एवं रजिस्टर्ड व्यापारी बंधुओं को दुर्घटना बीमा के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने एवं विभाग द्वारा रजिस्टर्ड व्यापारी के लिए जारी सूचना/ नोटिस समय से न मिल पाने के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है इन सभी विषयों को शिविर के माध्यम से निस्तारण की मांग रखी है जिस पर जी यस टी डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि जल्द ही सभी बाजारो मे व्यापार मंडल के सहयोग से जी यस टी के विषय पर जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें जी यस टी अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन बेस बढ़ाने हेतु व्यापारी बंधुओं को जागरूक कर अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए उनको पंजीयन के लाभ बताये जायेगे।
जी एस टी में पंजीकृत व्यापारी को समाधान योजना का लाभ मिलता है, पंजीकृत व्यापारी को बाहर माल भेजने एवं बाहर से माल मगाने में सुविधा होती है, 2.5 लाख से कम मासिक कर दायित्व पर 03 दिन के अंदर आवेदन करने पर स्वतः पंजीयन प्राप्त होता है , किसी पंजीकृत व्यापारी की आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 10 लाख रुपये की बीमा राशि त्वरित प्राप्त होती है उन्होंने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष को बताया कि सर्व श्री अक्षय हार्डवेयर सिकन्दरा दावाकर्ता श्रीमती प्रीति (पत्नी ) को दिनाँक 08/09/2025 एवं सर्वश्री दुर्गा इंटरप्राइजेज दावाकर्ता श्रीमती रितु श्रीवास्तव को दिनाँक 08/10/2025 द्वारा दुर्घटनाबीमा की धनराशि 10 लाख प्रत्येक को मुख्यालय द्वारा सीधे बैंक खातों से प्रेषित किए गए।
जी एस टी डिप्टी कमिश्नर द्वारा व्यापार मंडल के माध्यम से सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की गयी है कि विभाग द्वारा नोटिस/ आदेश की तामाली ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होती है अता अपने कर सलाहाकार, अधिवक्ता के माध्यम से फर्म स्वामी अपना मोबाइल नम्बर, ईमेल अपडेट करवाये जिससे कि संबधित नोटिस/ आदेशों की सूचना फर्म स्वामी को प्राप्त हो सके। डिप्टी कमिश्नर ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं को विभाग की ओर से नव वर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जी एस टी सीटीओ श्री विवेक कुमार विश्नोई, सीटीओ राजीव कुमार तिवारी, सहायक आयुष कुमार, मुनीश यादव , धनंजय, दिवाकर व्यापार मंडल संघठन मंत्री राजेंद्र सिह कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- बीईओ श्रीकृष्ण प्रेमी का सरल स्वभाव और विनम्रता हमेशा रहेगी याद : अजय कुमार मिश्रा बीएसए



