उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

खरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 सत्र के इग्नू द्वारा प्रवेश प्रारंभ कर दिए गए हैं

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 सत्र के इग्नू द्वारा प्रवेश प्रारंभ कर दिए गए हैं। इग्नू में प्रवेश लेने के लिए ignou.ac.in लिंक पर जाकर विद्यार्थी को रजिस्टर्ड होना होता है, फिर कोर्स सिलेक्ट करना होता है तत्पश्चात पेमेंट करना होता है।उन्होंने कहा कि हमारे अध्ययन केंद्र पर बीए ,बीकॉम, एम ए हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र ,अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास आदि के अलावा भोजन एवं पोषण में डिप्लोमा, बाल देखभाल में डिप्लोमा, ग्रामीण विकास में डिप्लोमा ,आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा, मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र ,भोजन पोषण में प्रमाण पत्र ,सहित अनेक कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट पर जाकर जुलाई 2024 तक का प्रोस्पेक्टस चेक करें अथवा अध्ययन केंद्र आकर संपर्क करें।

Related Articles

AD
Back to top button