इटावा

इटावा में जमीन विवाद में युवक की सरिया से हमला कर हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार

एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुरा गांव में बजारा जाति के लोग रहते हैं। यहां के निवासी मेघ सिंह संत हो गए हैं। उनके नाम आठ बीघा जमीन है। उन्हीं के भाई के लड़का यह जमीन अपने नाम लिखाने की कोशिश कर रहा है।

कानपुर,अमन यात्रा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा में 23 वर्षीय लाल सिंह पुत्र मेघ सिंह की इसी गांव के नाहर सिंह उर्फ काढ़ा ने जमीन के विवाद के चलते सरिया से हमला करके हत्या कर दी। गुरुवार की रात में किए गए हमले में लाल सिंह को सरिया से कई बार प्रहार करके लहूलुहान किया गया था। उसको गंभीर हालत में स्वजन अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुरा गांव में बजारा जाति के लोग रहते हैं। यहां के निवासी मेघ सिंह संत हो गए हैं। उनके नाम आठ बीघा जमीन है। उन्हीं के भाई के लड़का यह जमीन अपने नाम लिखाने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मेघ सिंह के पुत्र लाल सिंह को सरिया से हमला करके गंभीर घायल कर दिया गया है। जब लाल सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, तो उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बाद से आरोपित पक्ष के लोग फरार हैं। पीडि़त पक्ष की तरफ से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button