उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा संवर्ग के दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

शासन ने वित्त एवं लेखा संवर्ग के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वित्तीय सांख्यकी निदेशालय लखनऊ में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी को वित्त एवं लेखाधिकारी खेल निदेशालय लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, इसके पहले वे कानपुर देहात में वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।

लखनऊ/कानपुर देहात। शासन ने वित्त एवं लेखा संवर्ग के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वित्तीय सांख्यकी निदेशालय लखनऊ में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी को वित्त एवं लेखाधिकारी खेल निदेशालय लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, इसके पहले वे कानपुर देहात में वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत मुजफ्फरनगर में तैनात विकास चौहान विजयभाई को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
AD1
विज्ञापन
आदेश के क्रम में शिवा त्रिपाठी वित्त एवं लेखाधिकारी वित्तीय सांख्यकीय निदेशालय ने खेल निदेशालय लखनऊ के अतिरिक्त प्रभार को भी ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ बैठक कर खेल निदेशालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

AD
Back to top button