कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित, लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 26 जून को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। बता दें 26 जून को मनाए जाने वाला मुहर्रम पर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हुई है। जानकारी के अनुसार 26 जून 2026 को प्रदेश में मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा।

इसके चलते सभी निजी व सरकारी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। मुहर्रम मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है जिसे पूरे प्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। खास बात यह है कि पर्व के अगले दिन यानी 27 जून को महीने का चौथा शनिवार है। इसके चलते सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे हैं। वहीं 28 जून को रविवार है इसलिए पूरे देश में बैंक शाखाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगी।

ऐसे में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। बैंकिग अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश के तहत इस वर्ष मुहर्रम की छुट्‌टी 26 जून को निर्धारित है। इसके बाद बैंकिंग कर्मियों का वीकेंड लंबा होने वाला है।

दरअसल इस बार मुहर्रम की छुट्‌टियों के साथ बैंकिंग कर्मी तीन दिनों की छुट्‌टी का आनंद उठा सकेंगे। दरअसल बैंकों में सेकेंड और आखिरी शनिवार को कामकाज बंद होता है। 26 जून को शुक्रवार है। इसके बाद 27 जून को अंतिम शनिवार की छुट्‌टी होगी। 28 जून रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा।

Related Articles

AD
Back to top button