रनियां में 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन
कानपुर देहात के रनियां कस्बे में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर रनियां पुलिस सक्रिय हो गई

- पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा,छात्रों से की गई अपील
पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां कस्बे में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर रनियां पुलिस सक्रिय हो गई है।इसी कड़ी में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह अपनी टीम के साथ ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज पहुंचे और उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य,शिक्षकों और छात्र छात्राओं से आगामी मैराथन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता,अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।रन फॉर यूनिटी मैराथन में क्षेत्र के कई स्कूलों और सामाजिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है।जिसको देखते हुए रनियां पुलिस द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और रूट प्लॉन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।



