कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एडीएम प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

भोगनीपुर तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई की।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई की।

इस अवसर पर कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई गईं।जिनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर राजस्व,पुलिस,विद्युत तथा अन्य मामलों संबधी कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई गईं।एडीएम प्रशासन अमित कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से मिलजुलकर शिकायतों को सुना तथा उनके समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एडीएम प्रशासन ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी डॉ जीतेंद्र कटियार,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button