एनडीआरएफ टीम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड जलालपुर माती कानपुर देहात का दौरा किया
आज दिनांक 12.06.2024 को लखनऊ से आई एनडीआरएफ की टीम ने जलालपुर माती, कानपुर देहात रिलायंस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और आपातकालीन संबंधी उपायों के बारे में जानकारी ली। 11एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा व आलोक सिंह जिलाधिकारी कानपुर देहात के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से एनडीआरएफ की टीम ने पेट्रोलियम ऑयल डिपो का दौरा किया और यूनिट के अधिकारियों के साथ बैठक की और यूनिट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की

कानपुर देहात। आज दिनांक 12.06.2024 को लखनऊ से आई एनडीआरएफ की टीम ने जलालपुर माती, कानपुर देहात रिलायंस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और आपातकालीन संबंधी उपायों के बारे में जानकारी ली। 11एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा व आलोक सिंह जिलाधिकारी कानपुर देहात के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से एनडीआरएफ की टीम ने पेट्रोलियम ऑयल डिपो का दौरा किया और यूनिट के अधिकारियों के साथ बैठक की और यूनिट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसी घटना से उत्पन्न आपातकालीन स्थिति में सभी सुरक्षा और बचाव एजेंसियों को तुरंत प्रतिक्रिया देना और सभी हितधारकों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। इस मौके एनडीआरएफ टीम के टीम कमांडर इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह यादव के साथ पंद्रह सदस्यीय टीम आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ,नरेश पोपट टर्मिनल मैनेजर, सुनील कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।



