कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसडीएम भोगनीपुर अजय राय की अगुवाई में मनाया गया विश्व योग दिवस

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत पुखरायां स्थित तहसील परिसर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने योग किया.

पुखरायां,अमन यात्रा । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत पुखरायां स्थित तहसील परिसर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने योग किया. वहीं उन्होंने नियमित योगासन करने की सलाह दी। पुखरायां तहसील परिसर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी भोगनीपुर अजय राय की अगुवाई में बड़े ही हर्शोल्लास के साथ योग दिवस मनाया गया इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों को उन्होंने प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अवश्य ही अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए योग मानव को  निरोगी काया देने में सबसे कारगर साबित होता है उन्होंने कहा कि ताकि आप लोग स्वस्थ्य रह सकें साथ साथ अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें साथ ही देश उन्नति में भागीदार बन सकें।इस मौके पर तहसीलदार अनीता शेखर सहित राजस्व व संग्रह कर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button