कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शारीरक व मानसिक ऊर्जा को जोड़ते हुए स्वयं को समाज,पर्यावरण व राष्ट्र से जोड़ना ही योग है : सह प्रांत प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की माधव शाखा द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग आसन कराया गया।

पुखरायां,अमन यात्रा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की माधव शाखा द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग आसन कराया गया।

इस अवसर पर कानपुर प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि शारीरक व मानसिक ऊर्जा को जोड़ते हुए स्वयं को समाज,पर्यावरण व राष्ट्र से जोड़ना ही योग है।भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत को सारी दुनिया अपना रही है।योग के आठ अंग यम,नियम ,आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,धारणा, ध्यान व समाधि जीवन को सुव्यवस्थित करने का मंत्र है। यम सामाजिक नैतिकता व नियम वैयक्तिक नैतिकता पर बल देता है।आत्मनियंत्रण कर देश समाज में सभी के प्रति वसुधैव कुटंबकम रखते हुए सभी के कल्याण की कामना का संकल्प ही योग दिवस की सार्थकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इन्हीं सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से संपूर्ण हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है।

इस मौके पर ताड़ आसन,त्रिकोण आसन ,बद्धकोण आसन,बज्र आसन,मंडूक आसन,शशक आसन,प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि कराए गए।

इस अवसर पर संघ के सह जिला संघचालक प्रदीप शुक्ला,नगर संघचालक रवि द्विवेदी, जिला प्रचारक  वीर जी,नगर कार्यवाह शिवा जी,राम सुदर्शन,अभिषेक,लोकेश,अभयदीप, रामप्रकाश आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button