कानपुर

ओपन हाउस में बतायी जिम्मेदारियां, बच्चों और बड़ों को अधिकार से कराया रूबरू

बच्चों और बड़ों को जानकारी देने के लिए खुला मंच लगाया था। समन्वयक प्रतीक धवन ने क्षेत्रीय लोगों को टोलफ्री नंबर 1098 के प्रयोग की जानकारी दी। बताया कि बच्चों का कहीं भी शोषण या उन्हेंं मदद की आवश्यकता समझें तो इस नंबर पर तत्काल कॉल करके सूचना दें।

कानपुर, अमन यात्रा । चाइल्ड लाइन की सेवाओं के बारे में बच्चों और बड़ों को ओपन हाउस लगाकर जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय गुजैनी में इसके लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक बच्चों की सहायता एवं उन्हेंं शोषण से बचाने का प्रयास था। चाइल्डलाइन कार्यकर्ताओं ने बच्चों और बड़ों को जानकारी देने के लिए खुला मंच लगाया था। समन्वयक प्रतीक धवन ने क्षेत्रीय लोगों को टोलफ्री नंबर 1098 के प्रयोग की जानकारी दी। बताया कि बच्चों का कहीं भी शोषण या उन्हेंं मदद की आवश्यकता समझें तो इस नंबर पर तत्काल कॉल करके सूचना दें।

सदस्य शिवानी सोनवानी ने क्षेत्रीय लोगों से कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उन्हेंं शिक्षा का अधिकार अधिनियम की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि कक्षा आठ तक के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा की व्यवस्था सरकार करती है। बताया गया के टोलफ्री नंबर 1098 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली देश की सबसे बड़ी आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा है। इसके साथ ही स्वच्छता और पौधे लगाने के संबंध में भी क्षेत्रीय लोगों की जानकारी दी गई। साफ जल के प्रयोग की बता बतायी गई। बताया गया कि स्वच्छ जल स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसकी अनदेखी करने पर कई बार जान पर भी बन आती है। इस अवसर पर चाइल्डलाइन के निदेशक कमलकांत तिवारी, मंजुला तिवारी, शिव कुमार, आलोक वाजपेयी, सोनाली धूसिया, अंजु वर्मा उपस्थित रहीं

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button