औरैया

औरैया : इश्क का जादू ऐसा चढ़ा कि पत्नी ने प्रेमी से ही करा डाली अपने पति की निर्मम हत्या

हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोषी व उसकी बहन से पूछताछ की। इसके बाद प्रेम प्रसंग में पति की हत्या कराए जाने की बात संतोषी ने कुबूली ली। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपित को दबोचा गया है।

औरैया, अमन यात्रा। कमबख्त इश्क…जो चाहे वो करवा दे। वह जान ही क्यों न हो। कुछ ऐसा ही हुआ 14 जून की सुबह। प्रेम प्रसंग में एक पत्नी ने अपने पति की निर्मम हत्या करा दी। पति की हत्या के लिए प्रेमी ने नोएडा से औरैया तक सफर तय किया। रास्ते भर उसकी फोन पर बात होती रही और घटना को अंजाम देकर वापस लौट गया। बातें अयाना क्षेत्र के लखनपुर हाईवे के पास हुए मर्डर केस से जुड़ी हैं। गुरुवार को पुलिस ने इसका राजफाश कर दिया। हत्यारोपित मृतक की पत्नी का आशिक व उसका एक साथी निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

14 जून की सुबह करीब चार बजे लखनपुर हाईवे के पास सब्जी विक्रेता सुखपाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसका गला व शरीर के कई अंग धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोषी व उसकी बहन से पूछताछ की। इसके बाद प्रेम प्रसंग में पति की हत्या कराए जाने की बात संतोषी ने कुबूली ली। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपित को दबोचा गया है। हत्यारोपित रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऊंची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर है। संतोषी पत्नी दिवंगत सुखपाल निवासी पुर्वा अंतौल थाना अयाना के कहने पर उसने हत्या की थी।

दोनों भागने की फिराक में थे : 17 जून को दोनों बाइक से नोएडा भागने की फिराक में थे। दोनों को थाना क्षेत्र के लखनपुर स्थित हाईवे से कुछ कदम दूर एक रेस्टोरेंट के पास से पकड़ लिया गया। एक काली डिस्कवर, एक कीपैड मोबाइल फोन व टूटा हुआ सिम मिला है। जो कि संतोषी के नाम पर रजिस्टर्ड है। रवि की जेब से 315 रुपये, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है। रवि और संतोषी ने बताया कि वह दोनों दो वर्ष से नोएडा में नौकरी कर रहे थे। तभी दोनों के बीच में संबंध बन गए थे। डेढ़ माह पहले संतोषी अपने पति सुखपाल के पास उसके गांव पुर्वा अंतौल आ गयी थी। लगातार रवि के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही दोनों ने मिलकर 13 जून को सुखपाल की हत्या की योजना बनाई।

दोस्त नितिन भाटी के साथ औरैया आया था रवि : आरोपित रवि अपने दोस्त नितिन भाटी पुत्र स्व. देवेंद्र भाटी निवासी आजमपुर गढ़ी थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर के साथ नोएड से औरैया आया था। दोनों ने मिलकर लखनपुर हाइवे से महज 30 मीटर की दूरी पर सुखपाल पुत्र स्व.पूरनलाल की हत्या कर दी। रवि की निशानदेही पर थाना अयाना पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई दराती (जो कि सुखपाल के खून से सनी हुई थी) बरामद कर ली है।नितिन भाटी की तलाश की जा रही है। एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह ने बताया मृतक की पत्नी व मुख्य हत्यारोपित को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button