उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

करेंट की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय किशोर घायल

बरौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुटरा गांव में शनिवार की सुबह एक 9 वर्षीय किशोर करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया जिसका अकबरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

बरौर,ब्रजेन्द्र तिवारी। बरौर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुटरा गांव में शनिवार की सुबह एक 9 वर्षीय किशोर करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया जिसका अकबरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।थाना क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी संतोष सिंह ने बताया कि बीती शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे वह अपने नवनिर्मित मकान की छत पर तराई कर रहा था,
ठीक उसी समय उसका 9 वर्षीय पुत्र वैदिक किसी तरह छत पर चढ गया तराई करने के कुछ समय पश्चात वह नीचे आ गया परन्तु उसका पुत्र वहीं छत पर था कि उसी समय छत के ऊपर से निकली 11000 की बैधुत लाइन के द्वारा वह करेंट की चपेट में आकर छत से नीचे गिर गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया परिजन उसे आनन फानन में अकबरपुर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां पर उसका उपचार कराया जा रहा है।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button