उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कला के रंगों में सजी सीएसजेएमयू — फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों ने लगाया कला उत्सव

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक जी की प्रेरणा से इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों द्वारा दो दिवसीय कला उत्सव का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय इनोवेशन फाउंडेशन (बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने) के लॉन में किया

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक जी की प्रेरणा से इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों द्वारा दो दिवसीय कला उत्सव का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय इनोवेशन फाउंडेशन (बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने) के लॉन में किया गया। यह उत्सव 17 व 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन समारोह में इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. दिव्यांश शुक्ला, डीन डॉ. शिल्पा कायस्थ, डीन अकादमिक प्रो. वृष्टि मित्रा, मुख्य लाइब्रेरियन डॉ. आशीष श्रीवास्तव, तथा शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि गोरे सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. राज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं सहायक निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कला उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक सुश्री तनीषा वधावन, सुश्री प्रिया मिश्रा, रणधीर सिंह, जे.बी. यादव, डॉ. मंतोष, सुश्री प्रियांशी और विनय सिंह भी मौजूद रहे।

कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दीपावली थीम पर आधारित आकर्षक पेंटिंग्स, मूर्तियां, मोमबत्तियां, दीये, तोरण और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित कीं, जिन्हें दर्शक न केवल देख सकते हैं बल्कि खरीद भी सकते हैं। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कला प्रेमियों के लिए यह उत्सव विश्वविद्यालय परिसर में रचनात्मकता और सौंदर्य का अनोखा संगम प्रस्तुत कर रहा है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button