कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए रू0 1200.00 से अधिक धनराशि वसूल की गई

नगर पालिका परिषद पुखरायां के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, वितरण, बिक्री एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर दुकानदारों के ऊपर चालानी कार्यवाही करते हुए धनराशि वसूल की गयी।

Story Highlights
  • प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, वितरण, बिक्री एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां : शनिवार को नगर पालिका परिषद पुखरायां के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, वितरण, बिक्री एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर दुकानदारों के ऊपर चालानी कार्यवाही करते हुए धनराशि वसूल की गयी।

photo 9 1 9

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिए निरंतर अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके अनुपालन में दिनांक 23.12.2023 को नगर के बाईपास मार्ग, सांईचौक के पास सघन प्लास्टिक तालाशी अभियान चलाया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से फल विक्रेता रज्जन गुप्ता, लल्ल संखवार, श्यामू, माधव होटल, सब्जी विक्रेता अरबाज आदि लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए चालानी कार्यवाही की गयी।

photo 10 1 5

चालानी कार्यवाही प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए रू0 1200.00 से अधिक धनराशि वसूल की गयी। पालिका टीम में प्रमुख रूप से अतुल पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाल, दीनदयाल पाल, मनोज मिश्रा, अरविन्द सचान, धरमपाल, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button