कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर : छात्र संघ बहाली मोर्चा ने दयानंद एंग्लो-वैदिक महाविद्यालय प्रशासन को दी आखिरी चेतावनी
शीर्षक: छात्र संघ बहाली मोर्चा के प्रदर्शन के बाद प्रधानाचार्य से लंबी वार्ता; मांगों पर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की धमकी

कानपुर: आज छात्र संघ बहाली मोर्चा का एक प्रतिनिधि मण्डल छात्र संघ भवन के मरम्मत के लिए महाविद्यालय में प्रधानाचार्य को पहले से दिए गए ज्ञापन पर कार्य ना होने पर मिलने पहुंचे। प्रतिनिधि मण्डल बहुत नाराज़ था कि पहले ज्ञापन पर कार्य नही हुआ और जब महाविद्यालय प्रशासन से अपनी मांग रखने हेतु पहुंचे तो महाविद्यालय प्रशासन की निरंकुसता दिखी और वहां कोई भी मिलने बाहर नही आया तो मोर्चा के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
छात्रों ने प्रधानाचार्य और महाविद्यालय प्रशासन के मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए तब प्रधानाचार्य ने प्रतिनिधि मिले और मोर्चा के पदाधिकारी से लंबी वार्ता होने के बाद महाविद्यालय प्रशासन को आखिरी चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा और बोला की हमारी मांगे पूरी नही होती हैं और छात्र संघ भवन का मरम्मत नही होता है तो कुछ ही दिनों में मोर्चा वृहद आंदोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस दौरान बहाली मोर्चा के कोर कमेटी सदस्य अभिजीत राय, अनस शाहू, शरद कन्नौजिया , अनुज त्रिपाठी , देव राय, लक्ष्य शुक्ला, नैतिक गुप्ता, आयुष शुक्ला समेत अन्य छात्र मौजूद रहे.



