कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : विजय गुप्ता के रसूलाबाद स्थित आवास पर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

शिविर में करीब 200 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें नाक कान  गला बुखार दांतों और आंखों के रोगियों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया।

रसूलाबाद कानपुर देहात। रामा अस्पताल कानपुर की चिकित्सीय टीम द्वारा आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी विजय गुप्ता के रसूलाबाद स्थित आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें नाक कान  गला बुखार दांतों और आंखों के रोगियों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को उनके रोग के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी दी गईं।
सपा के वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा त्वरित स्वास्थ्य परीक्षण उचित सलाह और मुफ्त दवा उपलब्ध कराना था।
उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने गंभीर रोगियों को आगे इलाज के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिया।  स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की। रामा अस्पताल लखनपुर कानपुर की इस पहल से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button