नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि ने अपने वार्ड में उपस्थित रहकर करायी सफाई
वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रतिनिधि बबलू भारती ने स्वयं अपनी देख रेख में साफ सफाई करायी।

कानपुर देहात: अकबरपुर नगर पंचायत में इन दिनों एक अभियान के अंतर्गत बृहत साफ सफाई करायी जा रही है जिसमें अपनी संपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रतिनिधि बबलू भारती ने स्वयं अपनी देख रेख में साफ सफाई करायी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि नगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें स्वच्छता ही सेवा एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है और इसी उद्देश्य से मैंने अपने वार्ड में सफाई अभियान की कमान स्वयं संभाली है। उन्होंने बताया कि नालियों में कीटनाशक पाउडर का छिड़काव किया गया है तथा सड़कों पर सघन अभियान चलाकर सफाई की गई है।
इस दौरान उन्होंने वार्ड निवासियों को सुझाव देते हुए भी जागरूक किया कि वह मच्छरों से बचने के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहने और कूलर, फूलदान, पशु पक्षियों के बर्तन और घर के बाहर किसी भी तरह पानी एकत्रीकरण से दूरी बनाए रखें साथ साथ सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें और बुखार आ जाने पर निकटवर्ती चिकित्सक से संपर्क कर उचित सलाह के आधार पर इलाज कराएं स्वयं अथवा किसी के सुझाव के अनुसार कोई दबा न प्रयोग करें ताकि आपका जीवन सुरक्षित रह सके।
इस मौके पर सुपरवाइजर सत्यनारायण सैनी राम जी बाल्मीकि विजय सुपरवाइजर ने दर्जनों कर्मचारियों को लेकर अपनी देखरेख में सफाई अभियान चलाया।
ये भी पढ़े- कानपुर : कलेक्ट्रेट में औचक जांच, 19 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए,एक दिन का वेतन कटेगा



