कानपुर देहात : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
सूचना पर पहुंची रनिया पुलिस ने शव को हाईवे की एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवाया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी।

रनियां।
रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर के समीप कानपुर से अकबरपुर जाने वाली लेने पर शनिवार की सुबह एक बाइक सवार युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रनिया पुलिस ने शव को हाईवे की एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवाया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी।
कानपुर के गोविंदनगर निवासी चालक अरबाज खान उम्र लगभग 26 वर्ष रोजाना की तरह बाइक से रनियां स्थित एक रोड लाइंस में डीसीएम चलाता था। शनिवार को वह बाइक से रोड लाइंस में आ रहा था। तभी रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर स्थित एक सीएनजी पंप के सामने कानपुर से अकबरपुर जाने वाली लेने पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अरबाज की मौके पर मौत हो गई। इधर, सूचना पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हाईवे के एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तथा जाम खुला यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।
घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। अरबाज के चचेरे भाई ने बताया कि मौत की सूचना पर निहाल, सोहेल, इमरान और मां जरीना बेगम का रो रोकर बुराहाल है। बताया कि करीब छह माह से अरबाज डीसीएम चला रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। फौती सूचना के आधार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घर में अरबाज की शादी की हो रही थी चर्चाएं
रनियां। मृतक अरबाज के चचेरे भाई सलमान ने बताया कि रनिया स्थित प्रिंस रोड लाइंस में डीसीएम चालक था। रोजाना की तरह रनियां जा रहा था। बताया कि उसकी शादी की उम्र हो गई। अब शादी करनी चाहिए। इस पर लालपुर मैथा में शादी की बात की जा रही है। इस घटना से घर में मातम छा गया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम



